Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics : गैंसडी विधानसभा उपचुनाव में अखिलेश ने इस चेहरे पर खेला दांव, भाजपा ने अभी नहीं खोले पत्ते

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 07:05 AM (IST)

    UP Politics डा. एसपी यादव की मृत्यु के बाद गैंसडी विधानसभा सीट ख़ाली हुई। विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू को हराकर डा. एसपी यादव ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा से पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

    Hero Image
    UP Politics : गैंसडी विधानसभा उपचुनाव में सपा ने इस चेहरे पर खेला दांव, भाजपा ने अभी नहीं खोले पत्ते

    जासं, बलरामपुर : लोकसभा सीट श्रावस्ती से सपा ने भले अभी तक प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की लेकिन, गैंसडी विधानसभा उप चुनाव में पार्टी ने पूर्व युवजन सभा ज़िलाध्यक्ष राकेश यादव पर दांव लगाया है। गैंसड़ी विधानसभा उप चुनाव में सपा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय डा. एसपी यादव के बड़े बेटे राकेश यादव को प्रत्याशी बनाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डा. एसपी यादव की मृत्यु के बाद गैंसडी विधानसभा सीट ख़ाली हुई। विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू को हराकर डा. एसपी यादव ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा से पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।