UP Politics : ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर कही ऐसी बात- …मुलायम को धोखा खाना पड़ा, शिवपाल का मंत्री पद छूटा
UP Politics - सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बलरामपुर में पत्रकारों से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अखिलेश यादव को लेकर विचार अच्छा नहीं था। राजभर ने कहा कि मुलायम सिंह ने ही अखिलेश को सीएम बनाया लेकिन उन्हें भी धोखा खाना पड़ा। चाचा शिवपाल यादव भी मंत्री पद से हाथ धो बैठे।

बलरामपुर, जागरण टीम: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बलरामपुर में पत्रकारों से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अखिलेश यादव को लेकर विचार अच्छा नहीं था। राजभर ने कहा कि मुलायम सिंह ने ही अखिलेश को सीएम बनाया, लेकिन उन्हें भी धोखा खाना पड़ा। चाचा शिवपाल यादव भी मंत्री पद से हाथ धो बैठे।
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को विरासत में कुर्सी मिली थी, लेकिन उसे संभाल नहीं सके। शिव पाल ने प्रगतिशील पार्टी बनाई तो अखिलेश ने उन्हे पद पर नहीं रहने दिया। अखिलेश यादव प्रदेश के इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्होंने निचले तबके के लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
महिलाओं को कोई भी पार्टी आरक्षण नहीं दे सकी
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी कार्यकताओं को हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। राजभर ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए सपा, बसपा व कांग्रेस ने लंबे समय तक गुमराह किया। महिलाओं को कोई भी पार्टी आरक्षण नहीं दे सकी। उन्हें राजनीति, नौकरी व शिक्षा में कोई अधिकार नहीं मिला।
प्रधानमंत्री ने दिलाया महिलाओं को अधिकार
राजभर आगे बोले कि आजादी के बाद से अब तक महिलाएं उपेक्षित रहीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया है। अब उन्हें हर स्थान पर आरक्षण मिल सकेगा। महिलाओं की दशा सुधरेगी। पिछड़ी, अनुसूचित व सामान्य जाति की सभी महिलाएं इस आरक्षण से लाभांवित हो सकेंगी। चुनाव लड़ने के साथ-साथ नौकरी व शिक्षा में भी उन्हें आरक्षण योजना का लाभ मिलना तय है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।