यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Bijli : सुबह होते ही निपटा लें सारे काम, यूपी के इस जिले में 10 बजे से नहीं आएगी बिजली- यह है वजह
अधिशासी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि उपकेंद्र बलरामपुर टाउन से पोषित मुहल्ला सिविल लाइन अचलापुर खम्हौवा विशुनापुर पहलवारा छोटा व ...और पढ़ें

संवादसूत्र, बलरामपुर : उपभोक्ताओं को बेहतर ढंग से बिजली आपूर्ति करने के लिए जिला मुख्यालय के दो उपकेंद्रों पर अनुरक्षण कार्य कराया जाना आवश्यक है। बिजली उपकेंद्र भगवतीगंज व टाउन से पोषित क्षेत्रों की आपूर्ति 10 फरवरी को चार घंटे बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि उपकेंद्र बलरामपुर टाउन से पोषित मुहल्ला सिविल लाइन, अचलापुर, खम्हौवा, विशुनापुर, पहलवारा, छोटा व बड़ा धुसाह, स्टेडियम रोड, वीर विनय चौराहा, चौक रोड, अस्पताल रोड, तुलसीपार्क व झारखंडी सहित अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी।
साथ ही जनपद मुख्यालय भगवतीगंज के 33 केवीए मुख्य लाइन का भी अनुरक्षण कार्य कराना प्रस्तावित है। भगवतीगंज उपकेंद्र से पोषित भगवतीगंज, फुलवरिया बाईपास, धर्मपुर, नहर बालागंज, बलुहा, गदुरहवा, टेढ़ी बाजार, चौक, निबकौनी, अलीजानपुरवा व नौशहरा सहित इससे संचालित सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।
