Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेनें बंद, बस के आगे बेबस हो रहे यात्री

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 18 May 2022 09:50 PM (IST)

    राजधानी का सफर करने वालों की बढ़ी मुसीबत आठ जून तक नहीं चलेंगी ट्रेनें। ...और पढ़ें

    Hero Image
    ट्रेनें बंद, बस के आगे बेबस हो रहे यात्री

    संवादसूत्र, बलरामपुर : गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर बुधवार से एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। गोंडा रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण प्रगति पर होने से अब सुभागपुर से गोरखपुर तक पैसेंजर व डेमू ट्रेनें ही चलेंगी। ऐसे में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों का सफर करने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। महानगरों तक जाने के लिए अब रोडवेज बसों का ही सहारा है। रोडवेज बस स्टाप पर सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ रही। बसों में चढ़कर अपनी सीट लेने के लिए यात्रियों में होड़ मची रही। प्रस्तुत है एक रिपोर्ट :

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ²श्य एक : समय - सुबह 9.10 बजे। रोडवेज बस स्टेशन बलरामपुर में गोंडा व लखनऊ जाने के लिए यात्रियों की भीड़ दिखी। सिविल लाइन निवासी राधेश्याम गुप्त ने बताया कि दवा लेने के लिए लखनऊ जाना है। इंटरसिटी व पनवेल एक्सप्रेस बंद हो जाने से रोडवेज आए थे। एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई बस नहीं आई है।

    दृश्य दो : समय 9.15 बजे। रोडवेज डिपो के पूछताछ काउंटर पर यात्री लखनऊ, कानपुर जाने वाली बस के बार में पूछने को आतुर दिखे। वहीं रामनगर निवासी कविता अपने बच्चे को गोद में लेकर जमीन पर ही बैठ गए। भीषण गर्मी में बस का इंतजार यात्रियों पर भारी पड़ रहा था। जैसे ही बाहर से कोई बस आदि, लोग दौड़कर वहां पहुंचते, लेकिन गंतव्य तक की बस न होने पर निराश लौट आते।

    दृश्य तीन : समय 9.30 बजे। रोडवेज डिपो परिसर में गोंडा डिपो की एक बस आकर रुकती है। बस के पहिए घूम ही रहे होते हैं, कि उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। पलक झपकते ही बस यात्रियों से खचाखच भर जाती है। कई यात्री सीट न मिलने पर खड़े-खड़े ही सफर शुरू करते हैं। यह है ट्रेनों के संचालन का हाल : -

    गोरखपुर-गोंडा रेल मार्ग पर चलने वाली 15009-15010 मैलानी एक्सप्रेस, 12571-12572 हमसफर एक्सप्रेस व 15069-15070 इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ जून तक निरस्त कर दी गई है। 18 से 30 मई के मध्य 15065-15066 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस, 15067-15068 गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस, 11080-11079 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस व 22922-22921 गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस का मार्ग बदल दिया गया है। ये ट्रेनें खलीलाबाद बस्ती गोंडा के रास्ते चलाई जाएंगी। 053750-05376 स्पेशल डेमू व पैसेंजर ट्रेनें चलेंगी, जो गोरखपुर से सुभागपुर तक ही जाएंगी। आस से बढ़ेंगी 10 बसें :

    - गोंडा मार्ग पर गुरुवार से 10 बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। यात्री रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। उनको बस उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों की संख्या के हिसाब से मार्गों पर बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा।

    - वीके वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक