खेत से चंदन के दो पेड़ काट ले गए चोर
देहात कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज जंगल स्थित खेत में लगे दो चंदन के पेड़ चोर काट ले गए। कोतवाली नगर के सिटी पैलेस मुहल्ला निवासी किसान अनिल कुमार सिंह ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। एक माह पहले भी उसके खेत से दो चंदन के पेड़ काट लिए गए थे।
बलरामपुर : देहात कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज जंगल स्थित खेत में लगे दो चंदन के पेड़ चोर काट ले गए। कोतवाली नगर के सिटी पैलेस मुहल्ला निवासी किसान अनिल कुमार सिंह ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। एक माह पहले भी उसके खेत से दो चंदन के पेड़ काट लिए गए थे।
किसान अनिल सिंह ने दी गई तहरीर में कहाकि महराजगंज जंगल में उसका खेत व बाग है। खेत में चंदन के 100 पेड़ लगे हैं। शनिवार की रात चोर दो पेड़ काट ले गए हैं। बताया कि एक माह के भीतर पेड़ काटने की यह दूसरी घटना है। चार पेड़ कटने से करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया कि 23 अगस्त की रात पेड़ काटने का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन चोरों का पता पुलिस नहीं लगा सकी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरों का पता लगा जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।