Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Balrampur News : मुंबई से लौटकर दोस्त से मिलने पहुंचे, ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 06:02 PM (IST)

    बलरामपुर में कटरा शंकरनगर मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों फूलचंद और पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। चकवा गांव के दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और ट्रक चालक की तलाश जारी है। फूलचंद और पिंटू मुंबई से हाल ही में गांव लौटे थे। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।

    Hero Image
    ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत। जागरण

    जागरण संवाद, बलरामपुर। कटरा शंकरनगर मोड़ के पास शुक्रवार की रात एक बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइकसवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चकवा गांव निवासी फूलचंद उर्फ भुर्रे व सद्दौपुर गांव निवासी 20 वर्षीय पिंटू के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, गंभीर रूप से घायल चकवा गांव निवासी 18 वर्षीय दिनेश यादव को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। नगर कोतवाली की पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।

    दोस्त से मिल कर लौट रहे थे

    शुक्रवार की देर रात फूलचंद, पिंटू व दिनेश यादव बाइक पर सवार होकर किसी मित्र से मिलकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में कटरा शंकरनगर मोड़ के पास तुलसीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि फूलचंद और पिंटू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सबसे पीछे बैठा दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। रात के सन्नाटे में दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों की नींद खुल गई।

    ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। अज्ञात चालक बिना रुके ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल दिनेश यादव को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। विधिक कार्रवाई चल रही है।

    एक सप्ताह पूर्व मुंबई से लौटे थे फूलचंद और पिंटू

    -फूलचंद मुंबई में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह मुंबई से अपने गांव लौटा था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पत्नी व दो वर्षीय बेटा है। पिंटू भी मुंबई में काम करता था। वह अविवाहित और आठ भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर था। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजवारजन का रो-रोकर हाल बेहाल है।