Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सरयू पुल पर आवागमन ठप, किराये के साथ बढ़ी यात्रियों की परेशानी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 26 Sep 2021 09:52 PM (IST)

    बहराइच जाने से लखनऊ का बढ़ा किराया शाम से ही नहीं मिलते गोंडा के लिए वाहन

    Hero Image
    सरयू पुल पर आवागमन ठप, किराये के साथ बढ़ी यात्रियों की परेशानी

    बलरामपुर: जिले से गोंडा-लखनऊ व कानपुर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सरयू पुल पर आवागमन ठप होने के कारण बसों का रूट बदल दिया गया है। लंबी दूरी की बसें बहराइच व अयोध्या होकर ही लखनऊ व कानपुर जा रही हैं। इससे यात्रियों को अधिक किराया देने के साथ ही विभिन्न दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, लंबी दूरी की बसों का रूट बदलने से महाराजगंज, इटियाथोक, गोंडा, बालपुर व करनैलगंज के लिए बसें नहीं मिल पा रही हैं। इसका फायदा डग्गामार वाहन उठा रहे हैं जो यात्रियों से मनमाना किराया वसूलकर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

    यहां से लखनऊ-कानपुर जाने वाली बसों से ही लोग महारागंज, इटियाथोक, गोंडा, बालपुर, कर्नलगंज आदि स्थानों तक आना जाना रहता है। गोंडा में शनिवार को सरयू पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लंबी दूरी वाली सभी बसें बहराइच होकर भेज दी गई। इसके चलते वाहनों की भीषण किल्लत शुरू हो गई। रात में इटियाथोक, जयप्रभाग्राम व गोंडा जाने वाले लोग घंटों खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई बस नहीं मिली। लोगों को निजी वाहन बुक कराकर गंतव्य तक जाना पड़ा।

    लखनऊ के किराये में 24 रुपये की वृद्धि:

    लखनऊ-कानपुर की बसों के बहराइच होकर जाने से 24 रुपये की वृद्धि की गई है। पहले बलरामपुर से कैसरबाग (लखनऊ) का किराया 184 रुपये था। अब यह 208 रुपये हो गया है। रूट परिवर्तन से किराये के साथ बस चालकों व यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। बहराइच- कैसरगंज-हुजूरगंज के बीच सकरा मार्ग होने से जाम लग जाता है। घंटों वाहन फंसे रहते हैं। कटरा शहबाजपुर-बरगदही तिराहे से परसपुर-गोंडा मार्ग पर वाहन फंस जाते हैं।

    लंबी दूरी का बढ़ा किराया:

    स्टेशन अधीक्षक तरन्नुम ने बताया कि सरयू पुल पर आवागमन ठप होने से लंबी दूरी का किराया व परेशानी बढ़ गई है। महाराजगंज, इटियाथोक, गोंडा के यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दो बसें संचालित की गई हैं जो शाम सात बजे तक ही चलती हैं।