Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेज हवाएं चलने से तापमान गिरा, गलन बरकरार

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 03 Feb 2022 09:25 PM (IST)

    बलरामपुर जिले में मौसम का मिजाज दिनोंदिन बदल रहा है। सुबह कोहरा व दिन भर तेज हवाएं चल

    Hero Image
    तेज हवाएं चलने से तापमान गिरा, गलन बरकरार

    बलरामपुर :

    जिले में मौसम का मिजाज दिनोंदिन बदल रहा है। सुबह कोहरा व दिन भर तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को दिनभर तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सूर्यदेव बादलों के बीच लुकाछिपी करते नजर आए। तापमान अधिकतम 20 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। हवा के दबाव में यूकेलिपटस के पेड़ झुक जा रहे थे। नगर क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलाए गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष का कहना है कि तीनों तहसीलों को 50-50 हजार रुपये अलाव के लिए पूर्व में ही दिए गए हैं। यदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। खराब हो रही सरसों व मटर की फसल :

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - सादुल्लाहनगर क्षेत्र के गूमा फात्माजोत, सरायखास, मुबारकपुर, विशुनपुर खरहना, कुरथुआ खानपुर, विशंभरपुर, जखौली समेत अन्य गांवों में सरसों की पैदावार पर असर पड़ सकता है। वजह, कोहरा व पाला गिरने के कारण सरसों व मटर की फसल खराब हो रही है। फसलों में माहू कीट लगने की आशंका बढ़ गई है। जमील अहमद, मनोज कुमार, हनुमान प्रसाद, मुस्ताक अहमद ने बताया कि कोहरे के कारण सरसों की फसल खराब हो रही है। नहर बदहाल, किसानों को नहीं मिल रहा पानी

    श्रीदत्तगंज (बलरामपुर) :

    सरयू नहर परियोजना के तहत नहर गुलरहा बरगदही से विजयनगर होते हुए मनकाकोट को जाने वाली नहर बदहाल है। नहर की सफाई केवल कागज में पूरी हुई है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर की सिल्ट सफाई कई वर्ष से नहीं हुआ है। विभागीय अधिकारी सिल्ट सफाई के नाम पर बजट हजम कर गए। इस समय नहर की स्थिति यह है कि जगह-जगह पुलिया निर्माण करीब 20 सालों से लंबित है। नहर बदहाल होने से पानी नहीं रहता है। ऐसे में जब किसानों को फसलों की सिचाई करनी होती है, तो निजी संसाधन का सहारा लेना पड़ता है। नहर में सिल्ट एवं खरपतवार पटा हुआ है। किसान राकेश कुमार व सत्यराम का कहना है कि कागजों में नहर का संचालन किया जा रहा है। माधवराम, हाफिज अली, रामू, सुरेश कुमार का कहना है कि नहर सफाई के नाम पर जमकर खेल किया गया है। अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष का कहना है नहर की सफाई में अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।