यूपी के बलरामपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, पांच युवकों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल
उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर अक्सी बड़हरा गांव के सामने बुधवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में पांच युवकों की मौत हो ...और पढ़ें

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। जागरण
HighLights
उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हुई।
हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दो युवक गंभीर रूप से घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, बलरामपुर। उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर अक्सी बड़हरा गांव के सामने बुधवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने आशंका जताई कि सड़क पर पैदल जा रहे कुछ लोगों को बचाने के प्रयास में दोनों बाइकें आमने-सामने भिड़ गई होंगी। कोहरा भी हादसे की वजह हो सकता है।
मृतकों में मोहम्मद फारूक (17) पुत्र हैदर अली और सलीम (17) पुत्र मोहम्मद रईस निवासी गौरियनडीह, गुफरान (18) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बरदही बाजार, उतरौला, तौफीक (19) पुत्र मैनुद्दीन निवासी छपरतलवा, श्रीदत्तगंज और फजल मोहम्मद (23) पुत्र नजर मोहम्मद निवासी चंदापुर चिताही, श्रीदत्तगंज की भी मौत हो गई। मुज्जमिल (22) पुत्र सिकंदर अली निवासी बड़हरा कोट और नाहिद रजा (18) पुत्र समीर निवासी बड़हरा कोट गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी उतरौला से जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया।
पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर दो क्षतिग्रस्त बाइकें मिली हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण में पैदल जा रहे लोगों को बचाने के प्रयास में बाइकों की भिड़ंत होने की आशंका प्रतीत हो रही है। कोहरा भी दुर्घटना का कारण हो सकता है।
यह भी पढ़ें- गोंडा: दहेज में बाइक और एक लाख न मिलने पर विवाहिता को पीटा, पति और भाभी पर मुकदमा दर्ज
सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पांच युवकों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें- UP के बलरामपुर में हिंसा की शिकार 219 महिलाओं और लड़कियों को मिली ₹8.16 करोड़ की मदद
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।