विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा: दहेज में बाइक और एक लाख न मिलने पर विवाहिता को पीटा, पति और भाभी पर मुकदमा दर्ज

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:16 PM (IST)

गोंडा में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग की गई।

  2. मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला गया।

  3. पति और भाभी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।

संवाद सूत्र, गोंडा। दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नकद की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति और उसकी भाभी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।धानेपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनी कला ग्राम पंचायत के अड़बड़हा गांव निवासी लक्ष्मी वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2013 में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था।

22 फरवरी 2022 को गौने के बाद वह ससुराल गई थी। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। करीब एक वर्ष तक सब कुछ सामान्य रहा। इस दौरान 28 दिसंबर 2023 को उसने एक बेटी रूबी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।पीड़िता के मुताबिक, मायके पक्ष के लोगों ने संभ्रांत व्यक्तियों के माध्यम से पंचायत कराई थी।

समझौते के बाद करीब एक माह पहले उसे ससुराल भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचते ही पति और उसकी भाभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नकद की मांग करते हुए कहा कि अपने पिता से मांगकर लाओ, तभी घर में रखेंगे। पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर आरोपितों ने उसके जेवरात छीन लिए और 20 जुलाई 2026 को मारपीट कर केवल पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें- हरदोई में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, बेटे की मौत; पिता लखनऊ रेफर

तभी से पीड़िता अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही है। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति उमाशंकर और उसकी भाभी सुगरा निवासी भड़वाजोत चमरूपुर, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।