हरदोई में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, बेटे की मौत; पिता लखनऊ रेफर
हरदोई में लखनऊ मार्ग पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे बेटे शिखर की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
हरदोई में रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर।
हादसे में बेटे शिखर की दुखद मौत, पिता घायल।
घायल पिता को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, हरदोई। रोडवेज बस के चालक की लापरवाही से एक घर का चिराग बुझ गया। शहर में लखनऊ मार्ग पर मन्नापुरवा के पास बुधवार की सुबह रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कालेज अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
शहर के मुहल्ला हरदेवगंज के सतीश गुप्ता खेतुई बाला जी मंदिर के सामने क्लीनिक चलाते हैं। वह बुधवार की सुबह रोज की तरह बेटे शिखर के साथ स्कूटी पर सवार होकर क्लीनिक पर जा रहे थे। स्कूटी सतीश खुद चला रहे थे। रास्ते में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर मन्नापुरवा के पास तेज रफ्तार से आई रोडवेज बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि सतीश और उनका बेटा स्कूटी से उछलकर सिर सड़क पर जा गिरा। सतीश हेलमेट लगाए थे,जिससे वह घायल हुए,लेकिन जान बच गई। राहगीरों ने दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने शिखर को मृत घोषित कर दिया। जबकि सतीश की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि चालक बस लेकर फरार हो गया था। नंबर के आधार पर बस की तलाश कर एफआइआर दर्ज की जाएगी।
चालक की लापरवाही से बुझ गया चिराग
शिखर तीन बहनों के बीच इकलौता था। वह ग्रेजुएशन करने के बाद क्लीनिक पर जाकर पिता का सहयाेग करता था। शिखर की मौत से सतीश के घर का चिराग बुझ गया। वहीं शिखर की तीनों बहनें और मां लक्ष्मी का बदहवास हैं।
बाइक की टक्कर से सहायिका की मौत
पिहानी के ग्राम कंगोइया की मंजू चठिया बुजुर्ग गांव में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर तैनात थी। मंगलवार की सुबह ड्यूटी गई थी। छुट्टी के बाद बाइक से पति के साथ घर आ रही थी।
यह भी पढ़ें- आज परखी जाएगी परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता
घर से 100 कदम दूरी पर बाइक की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। स्वजन मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आए। जहां पर मंजू ने देर शाम दम तोड़ दिया। वहीं पति का इलाज चल रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।