गन्ना किसानों की दौड़ खत्म, सारथी बनेगा 'बलराम एप'
इस एप के माध्यम से किसानों को गन्ना आपूर्ति रकबा पर्ची बारिश खाद-पानी व गन्ना मूल्य भुगतान समेत सभी सूचनाएं मोबाइल पर ही प्राप्त हो जाएंगी। इसके लिए इ ...और पढ़ें

बलरामपुर : अब गन्ना किसानों को पर्ची, भुगतान, रकबा समेत अन्य सूचनाओं के लिए भटकता नहीं पड़ेगा। किसानों की सहूलियत के लिए बलरामपुर चीनी मिल व तुलसीपुर चीनी मिल में शुक्रवार को बलराम एप का भव्य शुभारंभ किया।
इस एप के माध्यम से किसानों को गन्ना आपूर्ति, रकबा, पर्ची, बारिश, खाद-पानी व गन्ना मूल्य भुगतान समेत सभी सूचनाएं मोबाइल पर ही प्राप्त हो जाएंगी। इसके लिए इंजीनियर ने किसानों को प्रोजेक्टर के माध्यम से एप के उपयोग की विस्तार से जानकारी दी।
बलरामपुर चीनी मिल के केन यार्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ रिया केजरीवाल ने फीता काटकर बलराम एप का शुभारंभ किया। कहाकि चीनी मिल किसानों के हित में लगी है। बलराम एप लांच कर चीनी मिल ने कृषक हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है। मिल के अधिशासी अध्यक्ष प्रवीन गुप्त ने कहाकि बलराम एप में गन्ने की बोआई से लेकर कटाई, पेड़ी प्रबंधन की संपूर्ण गतिविधियां खेतों के अनुसार सही समय पर उपलब्ध होंगी। मौसम की जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। प्रधान प्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल ने कहाकि यह यह एप चीनी मिल समूह के प्रबंध निदेशक विवेक सरावगी व उनकी पुत्री अवंतिका सरावगी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रधान प्रबंधक गन्ना श्याम सिंह, सीओ सिटी वरुण मिश्र, डा. अरविद कृष्ण सक्सेना, बीएन ठाकुर, डीएस चौहान, एनके दुबे, गोपाल चौबे, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण श्रीवास्तव, संजय सिंह मौजूद रहे।
उधर तुलसीपुर चीनी मिल परिसर में एप का शुभारंभ जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा, इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह, सहायक गन्ना महाप्रबंधक आरपी शाही, अपर महाप्रबंधक राजन राय व मुख्य प्रबंधक प्रशासन एवं एचआर आशीष प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से पर्दा का अनावरण कर किया। आइटी प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने एप का प्रेजेंटेशन किसानों को दिखाकर उसकी खूबियां गिनाईं। कहाकि इसके लिए रिवार्ड भी रखा गया है। जो किसान अधिक से अधिक इस एप के प्रयोग से लाभ लेगा, उसका रिवार्ड प्वाइंट बढ़ता जाएगा। उसे सम्मानित भी किया जाएगा। गन्ना विकास परिषद अध्यक्ष मनराज सिंह, आनंद कुमार सिंह अन्नू, योगेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप कुमार मिश्र मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।