Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan-3: बलरामपुर के अख्तेदार अहमद खान बने चंद्रयान तीन का हिस्सा, खुशी से झूम उठा पूरा ज‍िला

    Chandrayaan-3 चंद्रयान तीन के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को सफलतापूर्वक छू लिया है। जिससे भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका चीन और रूस के बाद भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश है। वहीं बलरामपुर के लाल अख्तेदार अहमद खान ने इस मून म‍िशन का ह‍िस्‍सा बनकर ज‍िले का नाम रोशन क‍िया है।

    By Prabhapunj MishraEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Thu, 24 Aug 2023 02:40 PM (IST)
    Hero Image
    Chandrayaan-3: बलरामपुर के अख्तेदार अहमद खान बने चंद्रयान तीन का हिस्सा

    बलरामपुर, जागरण संवाददाता। चंद्रयान-3 में सफलता का अध्याय लिखने वालों में वैज्ञानिकों में एक नाम जिले के अख्तेदार अहमद खान का भी है। उतरौला के मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कालेज के पूर्व छात्र रहे अख्तेदार ने इस अभियान में विशेष योगदान कर बलरामपुर का भी नाम रोशन काम किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस उपलब्धि से जुड़ने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग गदगद है। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने अख्तेदार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डीआइओएस ने इसरो में काम कर रहे युवा वैज्ञानिक की तस्वीरें साझा करते हुए चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    इंटरनेट मीडिया पर लिखा कि बलरामपुर का लाल पीछे नहीं है। बताया कि जहूर मुस्तफा खान व रानी फात्मा के बेटे अख्तेदार ने वर्ष 2002 में मुहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कालेज से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद क्रिश्चियन कालेज लखनऊ से इंटरमीडिएट करने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीटेक किया।

    इसके बाद एनआइटी इलाहाबाद से एमटेक करने के बाद 2015 में इसरो वीएसएससी में कार्यरत हैं। कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पूरे देश के लिए गौरव का पल है। अख्तेदार और उनकी टीम ने गर्व से हम सब लोगों का सिर ऊंचा कर दिया है।

    राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाचार्य डा. चंदन पांडेय ने कहा कि इसरो में बलरामपुर के विद्यालय के पढ़े छात्र का होना पूरे विभाग व जिले के लिए गौरव का विषय है। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिले के छात्राें से प्रेरणा लेने की अपील करते हैं।