Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुद्ध पूर्णिमा के दिन तीन हजार घरों में होगा यज्ञ

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 21 May 2021 10:46 PM (IST)

    बलिया वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से जनमानस को निजात दिलाने के लिए सामूहिक प्रार्थना की जाएगी।

    Hero Image
    बुद्ध पूर्णिमा के दिन तीन हजार घरों में होगा यज्ञ

    जागरण संवाददाता, बलिया : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से जनमानस को निजात दिलाने के लिए सामूहिक प्रार्थना की जाएगी। एक साथ तीन हजार घरों में यज्ञ होगा। इसमें वैदिक काल में प्रयोग होने वाली औषधियों से भरपूर सामग्री का प्रयोग होगा। यह अनुष्ठान गायत्री शक्तिपीठ द्वारा किया जाएगा। बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर-घर गायत्री महायज्ञ व उपासना होगी। 26 मई को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक जिले के 170 न्याय पंचायत व नगर के 25 वार्डो में प्रज्ञा मंडल-महिला मंडल के सक्रिय सदस्यों के माध्यम से तीन हजार घरों में एक साथ अनुष्ठान होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गायत्री शक्तिपीठ, महावीर घाट के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने कहा कि उपासना से बड़ी से बड़ी विपदा खत्म हो जाती है और जीवन सुखमय व्यतीत होता है। कोरोना संक्रमण के दौर से वैज्ञानिक दवा सहित अन्य संसाधनों से लड़ रहे हैं। उनके लिए भी दुआ मांगी जाएगी। वैदिक काल में ऋषियों द्वारा वातावरण को शुद्ध रखने के लिए औषधि से भरपूर सामग्री से यज्ञ होता था और शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए तप करते थे। कोरोना संक्रमण से भरे इस वातावरण को सैनिटाइज करने के लिए उसी प्रयोग को गायत्री शक्ति पीठ हरिद्वार के दिशा निर्देश में पूरे जनपद में यह अनुष्ठान होगा। इन सामग्रियों का किया जाएगा प्रयोग :

    कोरोना संक्रमण को लेकर बने भय के माहौल में मन की ऊर्जा शक्ति बढ़ाने व वातावरण में शामिल संक्रमण को खत्म करने के लिए औषधि से भरपूर सामग्री से यज्ञ होगा। इसमें सूखे गौमय कंडे, गौमय लकड़ी, तुलसी की लकड़ी, देशी घी, गुड़, राई, किसमिस/मुनक्का, देशी कर्पूर, गूगल, कालीमिर्च, लवंग, हल्दी, सौंफ, अजवायन, जीरा, सरसों, दालचीनी, अश्वगंधा, ब्राह्मी, तिल, तुलसी पंचांग, मुलहठी, वासा/अड़ूसा, कंठकारी, भारंगी व नीमपत्र का प्रयोग किया जाएगा।

    comedy show banner