Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अस्पताल में वार्ड ब्वाय को पीटा, फाड़ दिया इमरजेंसी रजिस्टर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 12 Dec 2021 05:49 PM (IST)

    जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अराजकतत्वों का उत्पात कम ...और पढ़ें

    Hero Image
    अस्पताल में वार्ड ब्वाय को पीटा, फाड़ दिया इमरजेंसी रजिस्टर

    जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अराजकतत्वों का उत्पात कम होता नजर नहीं आ रहा है। कुछ दिन पहले एक दवा विक्रेता को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। शनिवार की देर शाम अस्पताल में फिर हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने वार्ड ब्वाय को मारपीट कर घायल कर दिया। इमरजेंसी रजिस्टर फाड़ दिया और तोड़फोड़ की। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवा ठप कर दी। कुछ देर बाद पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर सेवा बहाल हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनियर कस्बा निवासी रामअवधेश प्रसाद गोंड अस्पताल में वार्ड ब्याय की नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम वे ड्यूटी पर मौजूद थे। इस दौरान कुछ लोग बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिलने पर भड़क गए और मारपीट करने लगे। रजिस्टर फाड़कर ब्लडप्रेशर मशीन तोड़ दिए। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा है कि अगर शीघ्र आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं फिर से ठप कर दी जाएंगी।