फेसबुक पर कमेंट को लेकर बवाल, सिपाही ने युवक को मारी गोली
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की संवरा चट्टी पर गुरुवार की शाम लगभ
जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की संवरा चट्टी पर गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे फेसबुक पर चुनावी कमेंट को लेकर शुरू हुए विवाद ने काफी तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते ईंट-पत्थर भी चलने लगे। इस दौरान गोरखपुर में तैनात सिपाही रोहित सिंह उर्फ बंटी ने फायरिग कर दी। गोली संवरा गांव निवासी संजीव कुमार सिंह उर्फ बब्लू (38) पुत्र स्व. वीर बहादुर सिंह के पैर में लग गई। एक अन्य युवक भूपेंद्र नाथ सिंह (40) पुत्र देवेंद्र नाथ सिंह भी पथराव के बीच घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल रसड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
संवरा चट्टी पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। घायल संजीव संवरा गांव की निवर्तमान ग्राम प्रधान मंजू सिंह का जेठ बताया जा रहा है। शाम लगभग चार बजे बजे चट्टी पर फेसबुक पर हुए चुनावी कमेंट को लेकर भूपेंद्र नाथ सिंह व रोहित सिंह के बीच विवाद के दौरान मारपीट हो गई। लगभग आधा घंटा बाद दर्जन भर लोगों के साथ भूपेंद्र सिंह व संजीव कुमार सिंह ने रोहित सिंह के घर के सामने पहुंचकर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस दरम्यान रोहित सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जो संजीव सिंह के पैर में जा लगी। गोली लगने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और दोनों घायलों को रसड़ा अस्पताल भेजकर मामला शांत कराया। रसड़ा सीएचसी पहुंचे एडीशनल एसपी संजय यादव ने घायल से पूछताछ की तथा तनाव को देखते हुए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सिपाही रोहित सिंह तथा उसके साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।