विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police : थानाध्यक्ष के घर में पुलिस का छापा- मिले सोने के सिक्के और कीमती घड़ियां, फटी रह गईं अफसरों की आंखें

Published: Mon, 29 Jul 2024 05:45 PM (IST)

Crime News यूपी में अब अजब नजारे देखने को मिल रहे हैं। यहां पुलिस अब पुलिस को ही गिरफ्तार करने ...और पढ़ें

पुलिस की दबिश में मिले 82 हजार से अधिक की नकदी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुलिस की दबिश में मिले 82 हजार से अधिक की नकदी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. निलंबित पुलिसकर्मी चेक पोस्ट पर करते थे वसूली
  2. उच्च अधिकारियों को मिल रही थीं शिकायतें
  3. कई दोषी पुलिसकर्मी अब भी चल रहे फरार

जागरण संवाददाता, बलिया। बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा स्थित भरौली चेक पोस्ट पर ट्रकों से वसूली करने के मामले में निलंबित थानाध्यक्ष पन्ने लाल को सोमवार को वाराणसी स्थित कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। नरही थाने के एक अन्य कांस्टेबल विष्णु यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाकी पुलिसकर्मियों को पकड़ने के लिए दी जा रही दबिश

एडीजी वाराणसी जोन, डीआजी आजमगढ़ और एसपी विक्रांत वीर की उपस्थिति में निलंबित थानाध्यक्ष के सामने आवास का ताला खोला गया।

इसमें दस-दस ग्राम के दो सोने के सिक्के, वसूली के 82,500 रुपये, दो कीमती घड़ियां और एक डायरी मिली है। विवेचक ने बरामद सामग्री को सील कर दिया है। इसके साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : 300 रुपये चोरी का आरोप; कांवड़ियों का हाईवे पर हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की- गाड़ी से निकालकर किशोर को पीटा