Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रावण-अंगद संवाद व लक्ष्मण शक्ति वाण का मंचन

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 12 Oct 2017 06:40 PM (IST)

    गड़वार (बलिया) : क्षेत्र की प्रसिद्ध गड़वार की रामलीला में रावण अंगद संवाद व लक्ष्मण शक्ति वाण क

    रावण-अंगद संवाद व लक्ष्मण शक्ति वाण का मंचन

    गड़वार (बलिया) : क्षेत्र की प्रसिद्ध गड़वार की रामलीला में रावण अंगद संवाद व लक्ष्मण शक्ति वाण का मंचन किया गया। शुभारंभ नंद जी ¨सह ने भगवान राम की आरती व माल्यार्पण कर किया। मंचन में रावण विभीषण को लात मारकर लंका से बाहर कर दिया। तब विभीषण राम की शरण में चले गए। प्रभु राम अंगद को लंका भेजकर रावण को समझाने का प्रयास किए ¨कतु हठवादी रावण अपने अहंकार के कारण किसी की बात नहीं सुना। तब प्रभु राम नल व नील के माध्यम से सेतु पर निर्माण कर लंका पर चढ़ाई कर दिए। इसी क्रम में मेघनाद-लक्ष्मण के बीच घमासान युद्ध हुआ। तब मेघनाद लक्ष्मण के ऊपर शक्ति वाण का प्रयोग कर दिया। रण क्षेत्र में लक्ष्मण मूíछत होकर गिर गए। प्रभु राम लक्ष्मण की दशा देखकर व्याकुल हो गए। प्रभु राम लक्ष्मण को गोद में लेकर रोने लगे। इस ²श्य पर पूरा पंडाल शोकमय हो गया। सुसेन वैद्य के कहने पर हनुमान जी मलय पर्वत से संजीवनी लाए जिसके सेवन से लक्ष्मण जी पुन: स्वस्थ हो गए। लीला में राम (अमरीश), लक्ष्मण(¨मटू), रावण(नि•ामुद्दीन) की भूमिका सराहनीय रही। हास्य प्रसंग के माध्यम से महीप ¨सह, मिथिलेश प्रजापति, श्रीराम गोस्वामी व राधामोहन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।समिति के अध्यक्ष अमित ¨सह, राकेश ¨सह, राधामोहन गुप्त आदि व्यवस्था में लगे रहे। संचालन डा.बृजेश ¨सह ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें