Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हत्यारोपितों के घर पर चले बुलडोजर

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 12 Apr 2022 06:43 PM (IST)

    जागरण संवाददाता बलिया प्रापर्टी डीलर उमेश यादव हत्याकांड में बदमाश अश्विनी सिंह की गिरफ्

    Hero Image
    हत्यारोपितों के घर पर चले बुलडोजर

    जागरण संवाददाता, बलिया : प्रापर्टी डीलर उमेश यादव हत्याकांड में बदमाश अश्विनी सिंह की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बढ़ गया है। उमेश के स्वजन को गिरफ्तारी की खबर मिली तो उन्होंने योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए घटना में शामिल अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके घर पर बुलडोजर चलाने की गुहार लगाई। उमेश की पत्नी संगीता देवी फफक पड़ीं। कहा कि वह गलत काम नहीं करते थे। तीन छोट-छोटे बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से फास्ट ट्रैक में मुकदमे की सुनवाई की मांग की है। सभी हत्यारोपितों को फांसी देने की मांग भी की। उमेश के बडे़ भाई दिनेश ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश की गिरफ्तारी पर बलिया पुलिस व एसपी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि भाई की हत्या में और लोग शामिल थे, उन्हें भी पकड़ा जाए। घर के कमाऊ सदस्य की मौत होने से पूरे परिवार पर संकट खड़ा हो गया है। घटना में शामिल सभी बदमाशों की संपत्ति जब्त कर परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें