विषैले जीवों के बीच भय और सांसत में गुजर रहा समय
जागरण संवाददाता दोकटी (बलिया) बाढ़ प्रभावित लोग विषैले जीवों के बीच जिदगी गुजारने को विवश

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : बाढ़ प्रभावित लोग विषैले जीवों के बीच जिदगी गुजारने को विवश हैं। शासन स्तर से न तो लाइट की व्यवस्था की गई है और न ही साफ-सफाई की। ऐसे में बाढ़ प्रभावित खौफनाक मंजर के बीच एक-एक दिन काट रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित सैकड़ों लोग बीएसटी बंधा टेंगरही से लेकर जयप्रकाश नगर तक शरण लिए हैं। आठ पंचायतों के बाढ़ प्रभावित लाखों लोग जिनके घरों में बाढ़ का पानी चला गया झुग्गी झोपड़ी या बीएसटी बंधा पर शरण लिए हैं। बंधा के दोनों तरफ सरपत लगे हुए हैं। वर्षों से सिचाई विभाग द्वारा मरम्मत नहीं कराए जाने से जगह-जगह विषैले जीव अपना घर बना चुके हैं। उसी बंधा पर बाढ़ प्रभावितों का अस्थाई आशियाना है। विषैले जीवों के बीच बाढ़ पीड़ित दहशत में जी रहे हैं। उनका कहना है कि बाढ़ की विभीषिका की वजह से घर द्वार छोड़कर बंधा पर शरण लिए हुए हैं जहां कई तरह के विषैले जीव मवेशियों व बच्चों के बीच रेंगते नजर आ रहे हैं। इससे भय बना रहता है। लोगों का कहना है सिचाई विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष बंधा की मरम्मत कराना है लेकिन यह विभाग कागजों में मरम्मत कराकर लाखों का घोटाला प्रत्येक वर्ष कर रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।