सिख समाज ने निकाली प्रभात फेरी, लिया सेवा का संकल्प
जागरण संवाददाता बलिया सिख समाज की ओर से रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान आस्थ

जागरण संवाददाता, बलिया : सिख समाज की ओर से रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान आस्थावानों ने पीड़ित समाज की नि:स्वार्थ भाव से सेवा का संकल्प लिया। इस क्रम में आगामी 20 जनवरी को श्रीगुरुगोविद सिंहजी महाराज का पावन प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जनपद में प्रकाश उत्सव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गईं हैं।
गुरुद्वारे से सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें सिख समाज की महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी सबद- कीर्तन करते हुए विभिन्न मार्गों से होकर गुरु दरबार में पहुंचे। गुरुद्वारे में सरदार राजा सिंह, अशोक सिंह के परिवार ने चाय-नाश्ता का प्रबंध किया था। इस दौरान प्रबंधक कमेटी की ओर से कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया गया।
समाज की ओर से आगामी 16 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह गुरुद्वारे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। यह नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस सात बजे गुरुदरबार आएगी। तत्पश्चात 17 जनवरी को विराट शोभायात्रा निकलेगी। गुरुद्वारा कमेटी के मीडिया प्रभारी मनप्रीत सिंह होड़ा ने बताया कि 20 जनवरी को मुख्य प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा गुरु का अटूट लंगर चलेगा।
शोभायात्रा में सरदार सुरजीत सिंह एडवोकेट, सरदार वीरेंद्र सिंह राजू, सरदार रविदर सिंह हड़ताली, सरदार सुरेंद्र सिंह चावला, सरदार स्वर्ण सिंह, सरदार गुरबख्श सिंह चावला सरदार चरणजीत सिंह चावला, सरदार अजीत सिंह, सरदार जगजीत सिंह बाबू, सरदार विशाल सिंह, सरदार विश्वजीत सिंह आदि की भागीदारी रही।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।