बलिया में 39 लाख की लागत से नई सड़क का होगा निर्माण, इन गांवों को होगा सीधा फायदा
सिकंदरपुर, बलिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 39 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का शुभारंभ हुआ। ...और पढ़ें

HighLights
39 लाख की लागत से सड़क निर्माण
अस्पताल मोड़ से नगरा मार्ग जुड़ेगा
विकास कार्य जारी रहेंगे: नगर अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया)। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत करीब 39 लाख रुपये की लागत से एक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस संपर्क मार्ग का उद्घाटन नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने किया। यह नया मार्ग अस्पताल मोड़ से नगरा मार्ग को जोड़ते हुए क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन को और भी सुगम बनाएगा।
नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए यह प्रकार की परियोजनाएं अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी दिनों में और भी विकास कार्य इसी प्रकार से किए जाएंगे।
