विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनिया गांधी की किताब पर विवाद: MLC रविशंकर सिंह पप्पू बोले- 'राजीव गांधी की सुरक्षा में नहीं हुई थी कोई कमी' 

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:45 AM (IST)

एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने सोनिया गांधी की पुस्तक में राजीव गांधी की एसपीजी सुरक्षा पर लगाए गए आरोपों का ...और पढ़ें

भाजपा के एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू । जागरण

भाजपा के एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू । जागरण

HighLights

  1. एमएलसी पप्पू ने सोनिया गांधी के आरोपों को खारिज किया।

  2. चंद्रशेखर ने राजीव गांधी को एसपीजी से अधिक सुरक्षा दी थी।

  3. राजीव गांधी की सुरक्षा में 40 कमांडो, 250 पुलिसकर्मी थे।

जागरण संवाददाता, बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर सोनिया गांधी की पुस्तक में राजीव गांधी की एसपीजी सुरक्षा बहाल नहीं किए जाने को लेकर लगाए गए आरोपों पर उनके पौत्र एवं भाजपा के एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने शनिवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चंद्रशेखर जी ने राजीव गांधी को एसपीजी से भी अधिक सुरक्षा उपलब्ध कराई थी।

एमएलसी पप्पू सिंह ने दावा किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने करीब 40 एसपीजी कमांडो को एसपीजी से हटाकर राजीव गांधी की सुरक्षा में लगाया था। उनकी सभाओं में 200 से 250 पुलिसकर्मी तैनात रहते थे, जो सामान्य प्रोटोकॉल से भी अधिक था।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखी गई थी। उन्होंने सोनिया गांधी से सवाल किया कि राजीव गांधी की हत्या के समय कितने सुरक्षाकर्मी तैनात थे और कितने पुलिसकर्मी शहीद हुए थे, इसका भी उल्लेख किया जाना चाहिए।

उनके अनुसार, इस घटना में करीब 16 पुलिसकर्मियों की जान गई थी। पप्पू सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी ने कई बार राजीव गांधी को आम जनता के बीच जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं मानते थे। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने किन परिस्थितियों में अपनी पुस्तक में चंद्रशेखर जी पर इस तरह के आरोप लगाए हैं, यह समझ से परे है।

यह भी पढ़ें- बलिया में सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से पुलिस उप निरीक्षक की मौत, परिवार में कोहराम

बता दें कि सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक में दावा किया है कि वीपी सिंह सरकार के दौरान राजीव गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। कांग्रेस नेतृत्व ने वीपी सिंह और बाद में चंद्रशेखर सरकार के समक्ष उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी, लेकिन अपेक्षित सुरक्षा व्यवस्था बहाल नहीं की गई। पुस्तक में यह भी उल्लेख किया गया है कि बाद में राजीव गांधी को एक निजी सुरक्षा अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों की सुरक्षा दी गई थी।

यह भी पढ़ें- बलिया के देवकली में 2.40 करोड़ की लागत से बने पीएचसी भवन का लोकार्पण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।