बलिया में सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से पुलिस उप निरीक्षक की मौत, परिवार में कोहराम
बलिया में सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से 2023 बैच के उप निरीक्षक संदीप कुमार की मौत हो गई।

HighLights
उप निरीक्षक संदीप कुमार की सारनाथ एक्सप्रेस से मौत।
चितबड़ागांव रेलवे क्रॉसिंग पर हुई यह दुखद घटना।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की जांच जारी है।
जागरण संवाददाता, बलिया। जिले के चितबड़ागांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत धर्मापुर नवकापुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात 8:30 बजे के करीब सारनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से उप निरीक्षक संदीप कुमार की मौत हो गई।
वह वर्ष 2023 बैच के उप निरीक्षक थे और उनकी पहली तैनाती चितबड़ागांव थाने में हुई थी। मूल रूप से संतकबीरनगर जनपद के निवासी संदीप कुमार के परिवार में पत्नी और एक बच्चा बताया जा रहा है। पत्नी व बच्चे गांव में ही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि उप निरीक्षक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बलिया के देवकली में 2.40 करोड़ की लागत से बने पीएचसी भवन का लोकार्पण