बलिया के देवकली में 2.40 करोड़ की लागत से बने पीएचसी भवन का लोकार्पण
बलिया के देवकली गांव में 2.40 करोड़ रुपये की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र ...और पढ़ें

बलिया के देवकली में 2.40 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पीएचसी का लोकार्पण।
HighLights
देवकली में 2.40 करोड़ की लागत से पीएचसी का लोकार्पण।
30 हजार आबादी को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाएं और जांच।
चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आवास भी बनाए गए।
जागरण संवाददाता, बलिया। हनुमानगंज ब्लाक के देवकली गांव (हरपुर महावल खुर्द) में शनिवार को करीब 2.40 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का लोकार्पण जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। इसके शुरू होने से क्षेत्र की लगभग 30 हजार आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
करीब 240.90 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ ने दो वर्षों में पूरा कराया है। डेढ़ बीघा क्षेत्रफल में फैले परिसर में चिकित्सालय भवन के साथ चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आवास भी बनाए गए हैं। यहां 94 प्रकार की दवाएं, 14 तरह की जांच और सामान्य ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
लोकार्पण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पीएचसी शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को सामान्य बीमारियों के उपचार और जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
इस केंद्र से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर उपचार, दवा और जांच की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, सीएमओ डा. अभय नारायण राय, अधिशासी अभियंता सुनील सिंह चंदेल, भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार उर्फ टून जी पाठक, महावीर पाठक, धर्मेंद्र सिंह, अमरनाथ राय, श्वेता राय, रत्नाकर राय सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान अंजली राय भी मौजूद रहीं।