Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश में बहा मांझी पुल का संपर्क मार्ग

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 28 May 2021 04:27 PM (IST)

    जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) बारिश के दौरान गुरुवार की रात जयप्रकाश सेतु का अप्रोच म ...और पढ़ें

    Hero Image
    बारिश में बहा मांझी पुल का संपर्क मार्ग

    जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : बारिश के दौरान गुरुवार की रात जयप्रकाश सेतु का अप्रोच मार्ग बह गया। शुक्रवार की सुबह से इस पर भारी वाहनों का यातायात ठप पड़ गया है जबकि छोटे वाहन भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले, सरयू नदी पर बने इस पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। गाजीपुर से बिहार के हाजीपुर तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के इस पुल का निर्माण 1978 में शुरू हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पहल पर 1991 में इसे चालू किया गया था। इससे प्रतिदिन यूपी व बिहार में सैकड़ों भारी वाहन आते-जाते हैं। वर्तमान समय में यह क्षतिग्रस्त हो चुका है। मार्ग का आधा हिस्सा बह गया। चालक अपने भारी वाहन को रोक देने को विवश हैं। छोटी गाड़ियां जैसे-तैसे निकलने का प्रयास कर रही हैं। खतरा और बढ़ गया है। सड़क पर दरारें पड़ गई हैं। इन्हें देख कर लोग चिंतित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि इसे प्रशासन गंभीरता से ले और सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराए। --

    राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आजमगढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक को मांझी पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने की सूचना दे दी गई है। शाम तक टीम के पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इसे जल्द से जल्द ठीक करा लेने का प्रयास किया जा रहा है।

    - प्रशांत कुमार नायक, एसडीएम, बैरिया, बलिया।