मानव जीवन में गुरु का है विशेष महत्व
मानव जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। गुरु की शरण में अ

जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : मानव जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। गुरु की शरण में आया व्यक्ति कभी भी दुखी नहीं होता इसीलिए गुरु का स्थान सबसे ऊंचा माना गया है। यह बातें अयोध्या के बाल संत स्वामी हरिदास महाराज ने कहीं। वह समीप के माया ब्रह्म स्थान पर आयोजित श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के छठवें दिन शुक्रवार को भक्तों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि गुरु के बिना सहयोग व आशीर्वाद के मनुष्य कभी सफल नहीं होता। परमात्मा को पाने का रास्ता भी गुरु ही बताता है। कलियुग में गुरु के महत्व को कभी नकारा नहीं जा सकता। विनय शुक्ल, सच्चिदानंद पांडेय, स्वामी विजय दास महाराज आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।