Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराज के प्रकाशोत्सव पर टेका मत्था, मांगा आशीर्वाद

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 09 Jan 2022 04:07 PM (IST)

    जागरण संवाददाता बलिया श्री गुरु गोविद सिंह महाराज के 355वें प्रकाश उत्सव पर रविवार को वि ...और पढ़ें

    Hero Image
    महाराज के प्रकाशोत्सव पर टेका मत्था, मांगा आशीर्वाद

    जागरण संवाददाता, बलिया : श्री गुरु गोविद सिंह महाराज के 355वें प्रकाश उत्सव पर रविवार को विशेष दीवान कार्यक्रम नगर स्थित गुरुद्वारा में किया गया। कार्यक्रम में राजपुरा पंजाब से आए रागी जत्था बाबा जगजीत सिंह और हजूरी रागी जत्था भाई प्रदीप सिंह द्वारा अनमोल कीर्तन व गुरमत पर विचार किया। समाज के विभिन्न वर्गों से आए अतिथियों ने श्री गुरुगोविद सिंह महाराज के बारे में विचार रखे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि गुरु गोविद सिंह महाराज के विशाल शोभायात्रा से सीख मिलती है कि हमें ऊंच-नीच जाति नहीं देखनी चाहिए। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार देवेन्द्र सिंह चावला, सरदार श्रवण सिंह व अमृतपाल सिह ने शोभायात्रा में गुरु महाराज की सेवा करने वालों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। सिख समाज द्वारा देर रात तक प्रकाश उत्सव कार्यक्रम चलता रहा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार, पूर्व मंत्री नारद राय, अभिषेक सोनी, डंपू जायसवाल व जावेद खां ने आशीर्वाद लिया। इंद्रपाल सिंह, सरदार सुरेन्द्र सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार जसवीर सिंह राजपूत, सीए सरदार बलजीत सिंह, सरदार विश्वजीत सिंह, सरदार रवींद्र सिंह व हड़ताली सरदार आदि उपस्थित रहे।