विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलिया के ददरी मेले में ऐतिहासिक चेतक प्रतियोगिता, विजेताओं को इनाम में मिलेगी बुलेट, बाइक और स्कूटी

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:11 PM (GMT+05:30)

बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में 29 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को बुलेट बाइक, दूसरे को सामान्य बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी पुरस्कार स्वरूप मिलेगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. ददरी मेले में 29 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता आयोजित होगी।

  2. प्रथम विजेता को बुलेट बाइक, दूसरे को सामान्य बाइक मिलेगी।

  3. तीसरे स्थान वाले घुड़सवार को पुरस्कार में स्कूटी मिलेगी।

जागरण संवाददाता, बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला-2026 में परंपरा और रोमांच का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। मेले में 29 नवंबर को चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद की ओर से मेला परिसर में सुबह 11 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक घुड़सवारों का पंजीकरण नगर पालिका के मेला कार्यालय में किया जा रहा है। इस बार प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले घुड़सवार को बुलेट बाइक दी जाएगी।

वहीं, दूसरे स्थान के विजेता को सामान्य बाइक और तीसरे स्थान पर रहने वाले घुड़सवार को स्कूटी पुरस्कार स्वरूप मिलेगी। पुरस्कारों को लेकर घुड़सवारों में उत्साह है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार प्रतियोगिता में गैर जनपदों के साथ दूसरे प्रदेशों के घुड़सवार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल ने प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार निर्धारित तिथि पर चेतक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए मेला परिसर में प्रतियोगिता स्थल तैयार कराया जा रहा है। घुड़सवारों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

नगर पालिका की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ददरी मेले की पहचान बन चुकी चेतक प्रतियोगिता में घोड़ों की दौड़, फुर्ती और घुड़सवारों के कौशल का रोमांच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बलिया के ददरी मेले में 20 लीटर दूध देने वाली मुर्रा भैंस का जलवा, एक करोड़ का घोड़ा भी बना आकर्षण का केन्द्र

यह भी पढ़ें- बलिया के ददरी मेले में बदायूं का झूला बना आकर्षण का केंद्र, 700 दुकानें और कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।