तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, पारा पहुंचा दस पार
जागरण संवाददाता बलिया अगले दो तीन दिनों में पारा गिरने से ठंड में इजाफा हो गया है। न्यूनत

जागरण संवाददाता, बलिया : अगले दो तीन दिनों में पारा गिरने से ठंड में इजाफा हो गया है। न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस गिरने से शनिवार को 10 डिग्री सेल्सियस के करीब था। दिन में भी तापमान में गिरावट रही। सुबह हल्की हवा चलने से ठंड का एहसास हुआ। लोग घरों से ऊनी कपड़े ही पहनकर बाहर निकले। महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक डा. सुरेश सिंह ने बताया कि तापमान में और गिरावट आ सकती है, इससे ठंड में इजाफा होगा। शाम को लोगों को ठंड बढ़ने का ज्यादा एहसास हुआ। इसके चलते लोग कामकाज निपटाकर घरों की तरफ जल्द ही चल दिए। ठंड के कारण वाहनों की चाल भी धीमी हो गई थी। हवा में नमी ज्यादा होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में गलन वाली सर्दी सुबह महसूस हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।