Ballia News: डांसर के साथ अश्लील हरकत, वीडियो वायरल हाेने पर चीनी मिल के उपसभापति निष्कासित
बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी को एक वायरल वीडियो के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बलिया। भाजपा नेता व रसड़ा चीनी मिल के उप सभापति बब्बन सिंह रघुवंशी को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने गुरुवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि इंटरनेट मीडिया पर चल रहे वीडियो के माध्यम से किए गए कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। इससे पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
एक दिन पहले उनका अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ था। वीडियो में भाजपा नेता एक डांसर के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखे जा रहे हैं। हालांकि, रसड़ा चीनी मिल के उप सभापति इस मामले में अपनी सफाई देते भी फिर रहे थे। उन्होंने कहा था कि 20 दिन पहले वह दुर्गीपुर के प्रधान राजेश सिंह की बरात में बिहार गए थे। वहां नाच देख रहे थे। उसी समय यह वीडियो बनाया गया है।
आरोप लगाया था कि यह सब बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी के इशारे पर किया गया है, लेकिन भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया और कार्रवाई की। इस वीडियो को लेकर इंटरनेट मीडिया पर दो दिनों काफी बवाल मचा है। समाजवादी पार्टी ने भी अपने फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड कर कहा कि है कि यह भाजपा का चरित्र है। जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि निष्कासन का पत्र प्राप्त हो गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।