विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया में एसआइआर में लापरवाही बरतने वाले 28 बीएलओ के खिलाफ थाने में तहरीर

By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 30 Nov 2025 04:23 PM (IST)

बलिया जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही करने वाले 28 बीएलओ के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई ...और पढ़ें

संबंधित बीएलओ ने 25 प्रतिशत से भी कम एसआइआर कार्य पूरा किया है।

संबंधित बीएलओ ने 25 प्रतिशत से भी कम एसआइआर कार्य पूरा किया है।

HighLights

  1. 28 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  2. मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही का आरोप

  3. जिला निर्वाचन अधिकारी का सख्त आदेश

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर बैरिया के उप जिलाधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने कुल 28 बीएलओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बैरिया थाने में तहरीर दी है।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि संबंधित बीएलओ ने 25 प्रतिशत से भी कम एसआइआर कार्य पूरा किया है, जो गंभीर लापरवाही का संकेत है।

बार-बार दिए गए निर्देशों और आदेशों का इन बीएलओ पर कोई असर नहीं पड़ा, जिसके कारण एफआइआर दर्ज कराने की आवश्यकता पड़ी। प्रभारी निरीक्षक बैरिया, विपिन सिंह ने बताया कि तहरीर थाने को मिल गई है और अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।