विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोजगार मेले में 528 युवक-युवतियों को मिली नौकरी, बलिया में 26 कंपनियों ने 1203 अभ्यर्थियों की लिया इंटरव्यू

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:59 PM (IST)

बलिया में आयोजित रोजगार मेले में 528 युवक-युवतियों को नौकरी मिली। 26 कंपनियों ने 1203 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बलिया में रोजगार मेले में 528 युवाओं को नौकरी मिली।

  2. 26 कंपनियों ने 1203 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, योग्यता पर चयन।

  3. पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने ऑफर लेटर वितरित किए।

जागरण संवाददाता, बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत बुधवार को सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सुदिष्टपुरी रानीगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानंद की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 528 युवक-युवतियों को रोजगार के लिए चयनित किया गया। इसके लिए कुल 1203 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

देश के विभिन्न क्षेत्रों से आईं 26 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर योग्यता के आधार पर चयन किया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने चयनित अभ्यर्थियों को आफर लेटर वितरित किए।

उन्होंने युवाओं को नौकरी के साथ बचत की आदत विकसित करने और माता-पिता व बुजुर्गों की देखभाल करने की सलाह दी। कहा कि मजबूत परिवार से ही मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने स्वदेशी उत्पाद अपनाने और मोटे अनाज को खानपान में शामिल करने की अपील की।

प्राचार्य प्रो. संतोष कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संतोष कुमार सिंह, बीडीओ एके सिंह, आईटीआई प्रधानाचार्य पन्नालाल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पीएम पोषण योजना: अब सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा हलवा और उपमा, बलिया में छह नवंबर से होगी शुरुआत

यह भी पढ़ें- अब डिजिटल लाइब्रेरी से गांव में ही कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, चंदौली में युवाओं को मिलेगा लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।