विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब डिजिटल लाइब्रेरी से गांव में ही कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, चंदौली में युवाओं को मिलेगा लाभ

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:43 PM (IST)

चंदौली में अब ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम पंचायत सचिवालयों में ...और पढ़ें

डिजिटल लाइब्रेरी से गांव में ही कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी।

डिजिटल लाइब्रेरी से गांव में ही कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी।

HighLights

  1. गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी संभव।

  2. युवाओं को शहर जाने की जरूरत नहीं, निशुल्क सुविधा।

  3. विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध, पंजीकरण मुफ्त।

जागरण संवाददाता, चंदौली। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। ग्राम पंचायत सचिवालय में बनी डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जा सकेगी। गुरुवार को पंचायत भवन में हुई बैठक में पंचायत सचिव मनीष सिंह ने युवाओं को शासन की डिजिटल लाइब्रेरी योजना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर हर ग्राम पंचायत के सचिवालय में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई है। मझगाई की लाइब्रेरी में 195 प्रकार की 338 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। युवा पंजीकरण कराकर निशुल्क पुस्तकें ले सकते हैं और सचिवालय में बैठकर पढ़ाई भी कर सकते हैं।

यहां संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे, बैंक, पुलिस और सेना भर्ती, पॉलिटेक्निक, शिक्षक भर्ती, ग्राम पंचायत अधिकारी, नेट, सीटेट और नीट की पुस्तकों के साथ सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, संविधान, अर्थव्यवस्था, भूगोल, इतिहास, तर्कशक्ति, गणित, कंप्यूटर और समसामयिकी से जुड़ी सामग्री उपलब्ध है।

कक्षा छह से 12 तक की पाठ्य पुस्तकें, शब्दकोश और मानचित्रावली भी रखी गई हैं। अग्नि की उड़ान, गोदान, राग दरबारी और मैला आंचल जैसी पुस्तकें तथा महापुरुषों की जीवनियां भी युवाओं के लिए उपलब्ध हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।