Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ballia Election Result 2022: फेफना के सियासी युद्ध में खूब लड़े संग्राम, मंत्री उपेंद्र तिवारी हारे

    फेफना विधान सभा सीट पर मंत्री उपेंद्र तिवारी चुनाव हार गए हैं। उन्हें सपा के संग्राम सिंह यादव ने पराजित किया है। मंत्री उपेंद्र 2012 व 2017 में लगातार जीत हासिल किए थे। संग्राम सिंह यादव शुरूआत से ही इस सीट पर बढ़त बनाए हुए थे।

    By Milan KumarEdited By: Updated: Thu, 10 Mar 2022 07:40 PM (IST)
    Hero Image
    संग्राम को 91563 मत मिले, जबकि उपेंद्र को 72,478 मत प्राप्त हुए

    बलिया, जागरण संवाददाता। फेफना विधान सभा सीट पर मंत्री उपेंद्र तिवारी चुनाव हार गए हैं। उन्हें सपा के संग्राम सिंह यादव ने पराजित किया है। मंत्री उपेंद्र 2012 व 2017 में लगातार जीत हासिल किए थे। संग्राम सिंह यादव शुरूआत से ही इस सीट पर बढ़त बनाए हुए थे। इस सीट पर पहले सपा के अंबिका चौधरी का कब्जा रहता था। 2017 के चुनाव में सपा से अनबन होने के बाद अंबिका चौधरी इस सीट पर बसपा से लड़े थे। संग्राम सपा से। इसका लाभ उपेंद्र तिवारी को मिला था। इस बार अंबिका चौधरी और संग्राम सिंह यादव एकजुट थे। ऐसे में इस सीट पर सपा भाजपा को पटखनी देने में कामयाब रही। यहां पर कुल 27 राउंड मतगणना पूरी हुई। संग्राम को 91563 मत मिले, जबकि उपेंद्र को 72,478 मत प्राप्त हुए। इस तरह सपा प्रत्याशी ने 19,085 वोटों से विजय हासिल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लाक प्रमुखी से लोकसभा तक का चुनाव लड़ चुके हैं संग्राम सिंह यादव

    फेफना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते सपा के संग्राम सिंह यादव मोहन की मठिया (चेरुइयां) के रहने वाले हैं। युवावस्था से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं। ब्लाक प्रमुखी, विधायकी, एमएलसी, लोकसभा के चुनावों में भाग्य आजमा चुके हैं। हालांकि सिर्फ एक बार चिलकहर विधानसभा से बसपा के टिकट पर 17 माह के लिए विधायक बने थे। यह उनका दसवां चुनावी संग्राम था। 1993 में चिलकहर विधानसभा से बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़े व भारी मतों से रामगोविंद चौधरी को शिकस्त दी। इसके बाद संग्राम ने चिकलहर से ही एक बार सपा और एक बार बसपा से चुनाव लड़ा लेकिन हार का ही सामना करना पड़ा। 2017 में फेफना में दूसरे नंबर पर रहे। उनका कहना है कि जातिवाद से परे हटकर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलेंगे।