बलिया सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से चार युवकों की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
नगरा-बेल्थरारोड पर निछुवाडीह के समीप तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। छठ ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। जारण
HighLights
नगरा-बेल्थरारोड पर निछुवाडीह के पास भीषण कार दुर्घटना।
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार युवकों की दर्दनाक मौत।
छठ पर्व के बाद घर लौटते समय हुआ यह हादसा।
जागरण संवाददाता,नगरा (बलिया)। छठ पर्व की खुशियां चार परिवारों के लिए मातम में बदल गईं। नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुवाडीह के समीप शनिवार की देर रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
भीषण हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों की मऊ स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान रात करीब दो बजे मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कुनाल (22), धनंजय पटेल (23), अभिषेक पटेल (24) और गोलू ठाकुर के रूप में हुई है। चारों युवक गौवापार के करूमपुरा से कार द्वारा नगरा आये थे। इसी दौरान घर लौटते समय निछुवाडीह के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दैत्यराज बाबा स्थल के समीप पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए।वहीं दो युवको की दर्दनाक मौत हो गयी।
यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी की किताब पर विवाद: MLC रविशंकर सिंह पप्पू बोले- 'राजीव गांधी की सुरक्षा में नहीं हुई थी कोई कमी'
चार-चार युवको की मौत से गाँव में सन्नाटा पसर गया है। थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी।जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा पर मृत घोषित कर दिया गया।दो की हालत गंभीर थी।जिनकी मौत मऊ के अस्पताल में हुई है।