Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया-आरा को जोड़ेगा रेलमार्ग, 65 करोड़ स्वीकृत

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 13 Feb 2021 06:40 PM (IST)

    जागरण संवाददाता बलिया बलिया के विकास के लिए साकार संकल्पित है। बलिया से आरा को रेल मा

    Hero Image
    बलिया-आरा को जोड़ेगा रेलमार्ग, 65 करोड़ स्वीकृत

    जागरण संवाददाता, बलिया : बलिया के विकास के लिए साकार संकल्पित है। बलिया से आरा को रेल मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके लिए रेल मंत्रालय सर्वे कराएगा, इस मद में 65 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी गई है। भाजपा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को टाउन हाल में पत्रकार वार्ता के दौरान बजट की उपलब्धियों को गिनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गांव, गरीब, किसान, नवजवान व वरिष्ठ नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए बजट पेश किया। यह हर भारतीय के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को कर देने से मुक्ति मिल गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 92 हजार की तुलना में दो लाख 32 हजार करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। इससे 75 हजार हेल्थ सेंटर खोले जाएंगे। 35 हजार करोड़ कोरोना वैक्सीन के लिए सरकार खर्च करेगी।

    उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में गेहूं खरीद पर 33 हजार करोड़ खर्च किए गए। वहीं भाजपा सरकार में 2019 में 63 हजार करोड़ की खरीदारी की गई। मत्स्य उद्योग के संरक्षण के साथ प्रवासी कामगारों व श्रमिकों के पुनर्वास की व्यवस्था बजट में की गई है। सड़क परिवहन व राजमार्ग के लिए एक लाख अठारह हजार कऱोड़ का प्रविधान किया गया है।