Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीनों लोकों के स्वामी हैं भगवान शिव

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 08 May 2017 06:38 PM (IST)

    रेवती (बलिया) : नगर के उत्तर टोला स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शिव शक्ति प्राण प्

    तीनों लोकों के स्वामी हैं भगवान शिव

    रेवती (बलिया) : नगर के उत्तर टोला स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के 7वें दिन बिहार मीरगंज से पधारे बाल व्यास अर¨वद दुबे ने भगवान भोलेनाथ के चरित्र का वर्णन किया। कहा कि भगवान भोलेनाथ की महिमा तीनों त्रिलोक में अपरंपार है। वह तीनों त्रिलोक के स्वामी हैं और पूरी सृष्टि उन्हीं में समाहित है। महाराज ने सती द्वारा अपने पिता के घर यज्ञ के दौरान कुंड में कूद कर प्राण त्यागे जाने का वर्णन करते हुए कहा कि नारी अपना अपमान तो बर्दाश्त कर सकती ¨कतु अपने पति का अपमान वह कदापि बर्दाश्त नहीं करती सकती। सती अपने पिता दक्ष के यहां यज्ञ में पहुंचने पर अपने अपमान से विचलित नहीं हुई लेकिन पति के अपमान पर वह यज्ञ कुंड में कूद अपने प्राण को त्याग दीं। यह समाचार शिव के कानों तक पहुंचने के बाद जो हुआ तीनों त्रिलोक इसका साक्षी बना। भजन गायक शशिकांत मिश्र व राजेश कुमार के भजनों पर श्रद्धालु भक्त भक्ति सागर में देर रात तक डुबकी लगाते रहे। उधर पं.सुनील शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लगभग आधा दर्जन मूíतयों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इसके पूर्व केतकी ¨सह ने प्रवचनकर्ता अर¨वद दुबे, भजन गायक शशिकांत मिश्र, राजेश व पं.सुनील शास्त्री को माला पहना कर सम्मानित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner