Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु से विमुख होने के बाद सुख-शांति संभव नहीं

    By Edited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2016 07:23 PM (IST)

    गड़वार (बलिया) : संत उड़िया बाबा विश्व कल्याण संस्थान के तत्वाधान में योगीडीह आश्रम बुढ़ऊ में गुरु पूर

    गड़वार (बलिया) : संत उड़िया बाबा विश्व कल्याण संस्थान के तत्वाधान में योगीडीह आश्रम बुढ़ऊ में गुरु पूर्णिमा पर मंगलवार को विविध कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पं. छोटे लाल उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक कराया। इस दौरान भक्ति गीतों से वतावरण भक्तिमय हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी परमेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज उड़िया बाबा का आरती पूजन हुआ। अपने आशीर्वचन में बाबा ने कहा कि आज का दिन गुरु की सेवा भाव भक्ति को गुरु के चरणों में समपित करने का है। गुरु से विमुख होने के बाद सुख शांति संभव नहीं हैं। गुरु सानिध्य ही मानव जीवन का श्रेयकर है। छल कपट से दूर रहने के संकल्प के साथ गुरु की सेवा से ही हमे आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है। सद्गुरु आज का किसान है, किसान जैसा बीज डालता है वैसा अन्न उत्पन्न होता है। उसी प्रकार सद्गुरु भक्तों के चित्त में अपने उपदेशों से वैसा बीज डालता है।

    उन्होंने कहा कि गुरु को नारायण का स्वरुप माना गया है लेकिन उसको देखने के लिए ज्ञान की जरूरत पड़ती है। गुरु पूर्णिमा की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। आज सद्गुरु के आत्म सात का समय है। गुरु सबके कल्याण के लिए कार्य करता है। ज्योतिषाचार्य डा. ललित किशोर लाल श्रीवास्तव, सौरभ कुमार ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजकुमार मिश्र, मोती पटेल, विनय कृष्ण पांडेय, लल्लन देहाती, संगत सर्व मिश्रा, आदर्श मिश्र ने भजन प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया। संचालन कवि व साहित्यकार भोला प्रसाद आग्नेय ने किया। इसमें गोपाल चितेरा, ¨वध्यांचल ¨सह, सुनील ¨सह, घनश्याम ¨सह, डा. विनय ¨सह, बृजेश शास्त्री, सुधीर लाल, बेचूराम, अर¨वद ¨सह, राजू गुप्ता, संजय गुप्ता, लल्लन गुप्ता, रामेश्वर दास, घूराराम आदि मौजूद रहे।