Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दस रुपये की नोट के साथ मिला पर्चा… लिखी थी विधायक को जान से मारने की धमकी, पुलिस के छूटे पसीने

    उत्तर प्रदेश के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक केतकी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। लाल पेन से लिखे पत्र के साथ 10 रुपये का नोट भी चस्पा किया गया है। पत्र में विधायक समेत तीन लोगों की हत्या करने की धमकी दी गई है। वहीं सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस का दावा है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 14 Aug 2024 11:45 PM (IST)
    Hero Image
    बलिया: बेरुआरबारी ब्लाक पर चिपकाया गया धमकी भरा पत्र। विधायक का फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, बलिया। बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक केतकी सिंह समेत तीन लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए दीवारों पर पर्चा चिपकाया गया है। 

    10 रुपये के नोट के साथ पर्चे बेरुआरबारी ब्लाक परिसर के अंदर पांच जगहों पर, एक घर की बाउंड्री वाल और तीन अन्य स्थानों पर चिपकाए गए हैं। 

    गांव में तीन जगह ये पर्चे रास्ते में गिरे मिले। मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बेरुआरबारी पुलिस चौकी इंचार्ज अखिलेश सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाल पेन से लिखा- पुलिस रोक सकती है तो रोक ले

    लाल पेन से पत्र में लिखा गया है कि जिस तरह बांसडीह कोतवाली के सामने हत्या की गई थी, उसी तर्ज पर भाजपा विधायक केतकी सिंह, गड़वार के भानु दुबे और छोड़हर के शुभम चौबे की हत्या की जाएगी। इसके लिए पैसा आ चुका है और गैंग के लोग जिले में एक्टिव हो गए हैं। पुलिस रोक सकती है तो रोक ले। 

    सभी पत्र के मजमून बिल्कुल एक जैसे हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी पत्रों को हटवा दिया है। 

    विधायक बोलीं…

    केतकी सिंह ने कहा कि उन्होंने रोहित हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास किया है। अपराधी शायद बौखलाहट में ऐसी हरकत कर रहे हैं। 

    बता दें कि केतकी सिंह ने 20 जुलाई को हुए रोहित हत्याकांड के तीन दिन बाद आजमगढ़ में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराते हुए किसी आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने का मुद्दा उठाया था। 

    मुख्यमंत्री की फटकार के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मुख्य आरोपित रोहित यादव व शेखर यादव समेत छह की गिरफ्तारी हुई। रोहित यादव समेत दो आरोपितों के घर पर प्रशासन का बुलडोजर भी चला था।

    यह भी पढ़ें: UP News: स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे उत्तर प्रदेश पुलिस के 2420 इंस्पेक्टर और कांस्टेबल, लिस्ट जारी

    यह भी पढ़ें: सपा सांसद Awadhesh Prasad ने कर दी संन्यास लेने की घोषणा! भाजपा के सामने खुली चुनौती