बहराइच में वन्य जीव के हमले में दो महिलाएं घायल, ग्रामीणों ने भेड़िया के हमले की जताई आशंका
बहराइच के सराय जगना गांव में जंगली जानवर के हमले से दो महिलाएं घायल हो गईं। पहली घटना में आइसा नामक महिला पर वन्यजीव ने हमला किया जब वह घर के बाहर थीं। दूसरी घटना में फर्मिदा बानो ने अपने बच्चे को एक वन्यजीव के हमले से बचाया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग हमलावर जानवर की तलाश कर रहा है।

जागरण संवाददाता, बहराइच। कैसरगंज के मंझारा तौकली के बाद अब सराय जगना गांव में भी जंगली जानवर के हमले में दो महिलाएं घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
इलाके की सराय जगना निवासी 50 वर्षीय आइसा मंगलवार देर रात जरूरी कार्य से घर के बाहर निकली थीं, तभी वन्यजीव ने उनके पैर पर हमला कर दिया। जबड़े में पैर दबोचकर वह खींचने लगा। शोर मचाने पर अन्य परिवारजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर जानवर भाग गया।
इसके बाद गांव निवासी फर्मिदा बानो पर भी वन्यजीव ने उस समय हमला किया जब वह मक्षरदानी में अपने बच्चे के साथ मोबाइल देख रही थी। हमलावर वन्यजीव ने बच्चे पर झपट्टा मार दिया,लेकिन मां उसपर हाथ से प्रहार कर बच्चे को बचा लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
यह भी पढ़ें- सन्नाटा चीरती रातों में पहरा दे रहे लोग, यूपी के इन 10 गांवों में आखिर किसका खौफ? काम नहीं आ रही कोई तरकीब
वन विभाग के रेंजर ओंकार नाथ यादव ने बताया घटना की ग्रामीणों की निशानदेही पर हमलावर वन्यजीव पीछा किया गया,लेकिन वह नरेश पुरवा स्बित गन्ने के खेत मे घुस गया। जलभराव व अंधेरी रात होने के चलते अभी खेत मे घुसा नहीं जा सकता।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।