Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bahraich: नेपाल में हिंसा से बदले हालात, करोड़ों का कारोबार प्रभावित; कर्फ्यू जारी

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 08:22 PM (IST)

    सड़कों पर नेपाली आर्मी व पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। हिंसा में पांच पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हो गए हैं। हालात को सामान्य बनाने के लिए लुंबनी प्रदेश के डीआईजी एसपी डीएम सांसद मेयर समेत अन्य अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। बहराइच के डीएम व एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र का जायजा लिया।इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर दोनों देशों की पैनी नजर है।

    Hero Image
    सड़कों पर नेपाली आर्मी व पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है।

    संतोष श्रीवास्तव/ राजेश सिंह, नेपाल सीमा रुपईडीहा से (बहराइच)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के नेपालगंज में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद से हालात तनावपूर्ण हैं। सड़कों पर नेपाली आर्मी व पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। हिंसा में पांच पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हो गए हैं। हालात को सामान्य बनाने के लिए लुंबनी प्रदेश के डीआईजी, एसपी, डीएम, सांसद, मेयर समेत अन्य अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। बहराइच के डीएम व एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र का जायजा लिया। सोशल मीड‍िया पर अफवाह फैलाने वालों पर दोनों देशों की पैनी नजर है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार को नेपालगंज में ओमकार परिवार के नेतृत्व में निकाले जा रहे शांति जुलूस पर समुदाय व‍िशेष की पत्थरबाजी के बाद हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद आगजनी, तोड़फोड़, बमबाजी व फायरिंग की घटना घटित हुई थी। उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ हवाई फायरिंग की थी। हिंसा में पांच पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए नेपालगंज के भेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद से नेपालगंज में कर्फ्यू लगा दिया गया था। लगभग 10 करोड़ से अधिक का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

    नेपाल में बैठकों का दौर जारी

    नेपाल में हुई हिंसा के दूसरे दिन हालात को सामान्य बनाने के लिए बुधवार को लुंबनी प्रदेश के डीआईजी उमेशराज जोशी व बांके जिला डीएम बिपीन आचार्य के नेतृत्व में बांके नंबर दो के सांसद धवल समशेर राणा, नेपालगंज उपमहानगर पालिका मेयर प्रशांत विराट, उपमेयर कमरुद्दीन राई, एसपी सुशील सिंह राठौर ने बैठक की।

    सुरक्षा के घेरे में भेजा जा रहा घर

    नेपाल हिंसा के बाद भारतीय सीमा पर फंसे हजारों नेपाली नागरिकों को पुलिस सुरक्षा में नेपाल स्थित उनके घरों की ओर बसों से भेजा जा रहा है। नेपालगंज में चप्पे-चप्पे पर सेना व पुलिस के जवान मुस्तैद हैं।

    Bahraich: भारत-नेपाल सीमा पर तनाव, नेपालगंज में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा; अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

    सोशल मीडिया पर दोनों देशों की पैनी नजर, एक गिरफ्तार

    नेपालगंज में हुई हिंसा को लेकर शोसल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों व सदभाव बिगाड़ने संबधी पोस्ट डालने वालों पर नेपाल व भारत की पैनी नजर है।रुपईडीहा पुलिस ने बुधवार को धार्मिक उन्माद फैलाने की मंशा से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले चकिया रोड निवासी आशिक सिद्दीकीको गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

    यह भी पढ़ें: विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद नेपाल में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा, नेपालगंज में लगा कर्फ्यू

    डीएम व एसपी ने लिया सीमा का जायजा

    भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, उप जिला मजिस्ट्रेट नानपारा अजित परेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के साथ रुपईडीहा बार्डर का जायजा लिया। एसएसबी 42वीं बटालियन के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत, थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

    comedy show banner