Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन मिनट तक तेंदुए से लड़ती रही मह‍िला, संघर्ष के बाद बचाई जान... जंगल की ओर भाग न‍िकला खूंखार जानवर

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 08:42 PM (IST)

    बहराइच के मिहींपुरवा में एक तेंदुए ने खेत में काम कर रही कल्याणी देवी नामक महिला पर हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से मुकाबला किया और शोर मचाया जिससे ग्रामीण उसकी मदद के लिए पहुंचे और तेंदुए को भगा दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

    Hero Image
    तीन मिनट तेंदुए से संघर्ष कर महिला ने बचाई जान।

    संवाद सूत्र, मिहींपुरवा (बहराइच)। सेमरी घटही निवासी महिला पर शुक्रवार को तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला तीन मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाती रही। पास में मौजूद ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हांका लगाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। निरंतर हो रहे हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोतवाली मुर्तिहा इलाके के सेमरी घटही निवासी 35 वर्षीय कल्याणी देवी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान जंगल से निकलकर खेत में पहुंचे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए महिला तेंदुए से भिड़ गई। संघर्ष करते हुए उसने शोर मचाया, जिससे आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ के हांका लगाने के बाद तेंदुआ भाग गया। बचाने दौड़े परिवार के व्यक्ति पर भी तेंदुए ने झपट्टा मारा। उसके हाथ में खरोंच आई है।

    महिला को एंबुलेंस की मदद से मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर वन दारोगा गणेश शंकर शुक्ल, ऋषभ सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के हमले की पुष्टि की।

    ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग तेंदुए व बाघ के हमलों से बचाव के लिए कोई उपाय नहीं कर रहा है। आए दिन तेंदुए जंगल से निकलकर आबादी में हमला कर रहे हैं। डीएफओ सूरज कुमार के निर्देश पर हमले में घायल महिला के पति को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

    खौफ के साए में जी रहे ग्रामीण

    जंगल से सटे गांव के लोगों में दहशत है। ग्रामीण तेंदुए के हमले को लेकर खौफ के साए में रहने को विवश हैं। हमले के बाद से गांव के लोगों में आक्रोश है। सभी का कहना है कि वन विभाग सिर्फ खानापूर्ति करने में लगा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Bahraich News: फर्जी कागजात तैयार कर ट्रैक्टर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

    comedy show banner
    comedy show banner