Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bahraich News: फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, सौतेली मां पर हत्या का आरोप

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 05:53 PM (IST)

    बहराइच के नानपारा में एक 13 वर्षीय छात्रा फहीमा का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के नाना ने सौतेली माँ पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के पहुंचने से पहले शव को उतार लिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सौतेली माँ पर प्रताड़ना का आरोप है।

    Hero Image
    फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, सौतेली मां पर हत्या का आरोप।

    संवाद सूत्र, नानपारा (बहराइच)। नगर निवासी किशोरी का शव बुधवार को फंदे पर लटका पाया गया। परिवारजन ने पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से नीचे उतार दिया था। मृतका के नाना ने सौतेली मां पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नानपारा इलाके के मुहल्ला बेलदारन टोला निवासी 13 वर्षीय फहीमा लखनऊ पब्लिक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। बुधवार सुबह छह बजे उसका शव घर के कमरे में ही फंदे पर लटका पाए जाने के बाद परिवारजन में कोहराम मच गया।

    मृतका के पिता वसीम ने पुलिस व किशोरी के नाना को घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने के पहले स्वजन ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। मृतका के नाना सदाफत हुसैन ने आरोप लगाया कि दामाद वसीम ने लगभग चार वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर ली थी, जिसके दो बेटे भी हैं। सौतेली मां नातिन को लगातार प्रताड़ित करती थी। इसकी जानकारी उसने फोन पर कई बार दी। इस बारे में दामाद को जानकारी भी दी गई, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। मंगलवार को भी विद्यालय से वापस आने पर नातिन को प्रताड़ित किया था।

    आरोप है कि फहीमा की गला दबाकर हत्या करने बाद उसका शव फंदे पर लटकाया गया था, जिससे घटना को दूसरा रूप दिया जा सके। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner