Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेवा संस्कार की शिक्षा देता है आरएसएस

    बहराइच : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहराइच नगर के तत्वावधान में गुल्लावीर मंदिर परिसर में विजय

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 20 Oct 2018 11:46 PM (IST)
    सेवा संस्कार की शिक्षा देता है आरएसएस

    बहराइच : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहराइच नगर के तत्वावधान में गुल्लावीर मंदिर परिसर में विजयदशमी उत्सव, शस्त्र पूजन व संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह भूपेंद्र ने किया। मुख्य अतिथि अवध प्रांत के सह प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख जनार्दन ¨सह रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि विजयादशमी के दिन वर्ष 1925 में संघ की स्थापना हुई थी। उस समय देश विरोधी गतिविधियां चरम पर थीं, इसलिए डॉ.केशवराम बलिराम हेडगेवार ने कुछ स्वयंसेवकों को लेकर ¨हदू समाज को एकजुट करने के लिए संघ की स्थापना की। उन्होंने कहा कि संघ मुख्य रूप से अपने छह उत्सवों में विजयादशमी उत्सव को प्रभावी ढंग से मनाता है और इसी दिन शस्त्र पूजन कर आत्मसम्मान व आत्मरक्षा के लिए ¨हदू समाज को जगाता है। सह समरसता प्रमुख ने कहा कि संघ और स्वयंसेवकों को सेवा, संस्कार, आदर्श व नैतिक मूल्यपरक शिक्षा देने के साथ-साथ ¨हदू समाज को स्वाभिमान के साथ जीने के लिए प्रेरित करता है और शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी ¨हदू स्वाभिमान पर आंच पहुंचाए तो उसके लिए हमें शस्त्र उठाने में भी संकोच नहीं करना चाहिए, इसीलिए भगवान राम ने रावण को मारकर असत्य पर सत्य की जीत को कायम किया। उन्होंने कहा कि इसीलिए हम हर वर्ष भगवान राम के आदर्श को याद कर रावण रूपी बुराई को हर साल जलाते हैं। इस मौके पर ललित दीक्षित, नरेंद्र ¨सह, डॉ.देवेंद्र उपाध्याय, अतुल गौड़, अखंड प्रताप ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, ओमप्रकाश सक्सेना, विनोद, जय सुखलाल, हरिमोहन साहू, आलोक, सह नगर संघ चालक दिलीप, उमेशचंद्र मिश्रा, मयंकर ¨सह, रामअचल ¨सह सेंगर, शिवम जायसवाल, राधेश्याम त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद शर्मा, गुलाबचंद्र शुक्ला, जयप्रकाश शर्मा, जगदंबाबख्श ¨सह, दुर्गा यादव, अजय ¨सह समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।