UP के बहराइच जिले में दिखा दुर्लभ रेड कोरल कुकरी सांप, वन्यजीव प्रेमियों में खुशी का माहौल
बहराइच के बिछिया स्थित बर्दिया गांव में एक दुर्लभ लाल रंग का रेड कोरल कुकरी सांप नलकूप कक्ष में देखा गया।

यह सांप बहुत कम पाया जाता है और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी का माहौल है, विशेषज्ञ इसे जहरीला नहीं बताते हैं।
HighLights
बहराइच के बर्दिया गांव में दुर्लभ रेड कोरल कुकरी सांप दिखा।
यह लाल रंग का सांप नलकूप कक्ष में पाया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह सांप जहरीला नहीं होता है।
संवाद सूत्र, बिछिया (बहराइच)। जंगल से सटे गांव में स्थित नलकूप कक्ष में लाल रंग का दुर्लभ सांप बुधवार को दिखा। इसे रेड कोरल कुकरी (Oligodon kheriensis) नाम से भी जाना जाता है। यह बहुत कम संख्या में पाया जाता है। कतर्निया में इसके दिखने से वन्यजीव प्रेमी भी गदगद हैं।
सुजौली के बर्दिया गांव के नलकूप कक्ष में लाल रंग का दुर्लभ सांप दिखाई दिया। इसे रेड कोरल कुकरी बताया जा रहा है। सांप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विशेषज्ञ बताते है कि सबसे पहले रेड कोरल कुकरी सांप नार्थ खीरी में वर्ष 1936 में देखा गया था।
यह भी पढ़ें- वाराणसी के चौबेपुर थाने में पुलिसकर्मियों को मिला दोमुहा सांप, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
उसके बाद वर्ष 2024 में नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सोसाइटी (न्यूज) की टीम को बिछिया निशानगाड़ा मार्ग पर यह सांप दिखा था और अब बर्दिया में दिखाई दिया है। स्नेक एक्सपर्ट अभिषेक ने बताया कि ये सांप रात में निकलते हैं और यह जहरीले नहीं होते हैं।