जहरीले सांप के डसने से 14 साल के किशोर को मांसपेशियों में हुआ लकवा, डॉक्टरों ने बचाई जान
दिल्ली के एक 14 वर्षीय किशोर को सोते समय जहरीले सांप ने डस लिया। सांप काटने के बाद लड़के को ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
14 वर्षीय किशोर को सोते समय जहरीले सांप ने डसा।
सांप के जहर से सांस लेने वाली मांसपेशियां लकवाग्रस्त हुईं।
एंटी-स्नेक वेनम और वेंटिलेटर से किशोर की जान बची।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोते समय 14 वर्षीय किशोर को जहरीले सांप ने उंगली पर डस लिया। किशोर को डसने का पता नहीं चला, जागने पर उसे आंखें खोलने में दिक्कत होने लगी, धीरे-धीरे बोलने, निगलने और सांस लेने की क्षमता भी प्रभावित होने लगी।
साथ के लोग उसे पहले नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां एंटी स्नेक वेनम देने के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती गई। इसके बाद उसे आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सांप के जहर से मांसपेशियों में लकवा
जांच में सांप के जहर से तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने और सांस लेने वाली मांसपेशियों में लकवे की पुष्टि हुई। बाल चिकित्सा विभाग के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सैयद मुस्तफा हसन और वरिष्ठ सलाहकार डा. मीना जे. की देखरेख में उसका उपचार किया गया।
एंटी स्नेक वेनम, गहन निगरानी और करीब दो दिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। अब वह बिना अतिरिक्त आक्सीजन के खुद सांस ले रहा है।
सांप के कांटने पर क्या होता है?
डाक्टरों ने बताया जहरीले सांप का डसना कई बार दर्दरहित होता है और त्वचा पर निशान भी स्पष्ट नहीं दिखता। इसलिए सांप के डसने का संदेह होने पर लक्षणों का इंतजार किए बिना तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए।