वाराणसी के चौबेपुर थाने में पुलिसकर्मियों को मिला दोमुहा सांप, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
वाराणसी के चौबेपुर थाना परिसर में एक दुर्लभ दोमुंहा सांप (रेड सैंड बोआ) मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की ...और पढ़ें

चौबेपुर थाने में मिला दुर्लभ दोमुंहा सांप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।
HighLights
चौबेपुर थाना परिसर में मिला दोमुंहा सांप।
पुलिस ने वन विभाग को दी तत्काल सूचना।
वन विभाग ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। चौबेपुर थाना परिसर में रविवार को एक दोमुंहा सांप मिलने से पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। सांप को देखते ही पुलिसकर्मियों में कौतूहल बढ़ गया और उसे देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, थाना परिसर में रेड सैंड बोआ प्रजाति का सांप दिखाई दिया, जिसे आम बोलचाल की भाषा में दोमुंहा सांप कहा जाता है। सांप को देखते ही उप निरीक्षक चंद्रमोहन यादव ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी सावधानी के साथ सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई।
वन विभाग की तत्परता से सांप को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। वहीं, थाना परिसर में दुर्लभ प्रजाति के इस सांप के मिलने की घटना पुलिसकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।