Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bahraich Flood News: लाल निशान से सात सेंटीमीटर नीचे घाघरा का जलस्तर, पानी की लहरों में बह गए तीन घर

    बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने के बावजूद कटान जारी है। जानकीनगर में तीन घर नदी में समा गए जिससे ग्रामीण अपनी संपत्ति बचाने में जुटे हैं। शारदा और गिरिजापुरी बैराज से पानी छोड़े जाने की मात्रा में कमी आई है। प्रशासन को कटाव पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    By Arun Dixit Edited By: Ashish Mishra Updated: Wed, 27 Aug 2025 03:52 PM (IST)
    Hero Image
    लाल निशान से सात सेंटीमीटर नीचे घाघरा का जलस्तर। फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, महसी (बहराइच)। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इससे लोगों के जनजीवन में अस्त-व्यस्त है। घाघरा नदी का जलस्तर घटकर खतरे के निशान से सात सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। कटान तेज होने से जानकीनगर में तीन आशियाने लहरों की भेंट चढ़ गए। ग्रामीण घरों की ईंटों को सुरक्षित करने में जुटे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घाघरा नदी की लहरें जानकीनगर गांव को खंगालने में जुटी है। गांव निवासी रामधीरज, माधव, मनोज के आशियाने कट गए। गोविंद, लल्लू, लीलावती, रमेश के घर मुहाने पर आ गए हैं। कटान के चलते लोग अपने घरों को तोड़कर ईंटों को सुरक्षित कर रहे हैं।

    सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता वीवी पाल ने बताया कि सोमवार की शाम चार बजे शारदा बैराज से 149878, गिरिजापुरी बैराज से 125721 व सरयू बैराज से 1783 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।

    एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 106.00 मीटर रिकार्ड किया गया। एई ने बताया कि बैराजों से पानी के डिस्चार्ज में काफी कमी आई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम आलोक प्रसाद ने राजस्व कर्मियों को कटान की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

    जिले की नदियों का जलस्तर

    नदी-बैराज-लाल निशान-जलस्तर

    • घाघरा-गिरजापुरी-136.80-135.20
    • घाघरा- एल्गिन ब्रिज-106.07-106.00
    • सरयू-गोपिया-133.50-130.10
    • शारदा-शारदा-135.49-135.15
    • घाघरा-घूरदेवी-112.150-111.71
    • (जलस्तर मीटर में है)