परिवार में बेटा न होने पर बेटी ने निभाई जिम्मेदारी, पिता के चिता को दी मुखाग्नि; परंपरा तोड़ निभाया फर्ज
नानपारा में एक बुजुर्ग व्यक्ति के निधन के बाद उनकी बीबीए छात्रा बेटी पूजा ने सभी रस्में निभाते हुए पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

नानपारा के शिवालय बाग में पिता को मुखाग्नि देती पूजा। जागरण
HighLights
बेटी पूजा ने पिता अजय माथुर की चिता को मुखाग्नि दी।
नानपारा, बहराइच में बेटी ने निभाई बेटे की अंतिम जिम्मेदारी।
बीबीए छात्रा पूजा ने अंतिम संस्कार की परंपरा को तोड़ा।
जागरण संवाददाता, नानपारा (बहराइच)। बुजुर्ग व्यक्ति की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद बीबीए की पढ़ाई कर बेटी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए श्मशान घाट में पिता के चिता को मुखाग्नि दी, जिसके बाद माहौल और गमगीन हो गया।
नानपारा के नील कोठी निवासी 65 वर्षीय अजय माथुर सेतु निगम के सेवानिृवत्त कर्मचारी थे। रविवार को उनकी तबीयत खराब हुई। इस पर परिवारजीन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। डा. एमएम खान ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मुहल्ले के लोगों ने बताया कि अजय माथुर सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेते थे और लोगों के बीच उनकी अच्छी पहचान थी। सोमवार को अंतिम संस्कार के दौरान मुखाग्नि देने को लेकर असमंजस की स्थिति थी।
ऐसे में उनकी 22 वर्षीय बेटी पूजा ने अपने दिवंगत पिता के चिता को मुखाग्नि दी। उसने अंतिम संस्कार की सारी रस्म खुद निभाई। मालूम हो कि पूजा की शादी नही हुई है, वह कानपुर से बीबीए की पढ़ाई रही है।